Saturday, January 4, 2020

महिलाओं को विवाह और दुख के दायरे से बाहर निकाला जाए

प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामजद अमेरिकी महिला फिल्म निर्माता ग्रेटा गेरविग ने कई मामलों में लीक से हटकर काम किया है। वे गर्भवती थीं लेकिन चुपचाप लुइसा मे एलकॉट के मशहूर उपन्यास पर आधारित फिल्म लिटिल वुमन का डायरेक्शन करती रहीं। उनका कहना है, हमें आज भी विवाह या दुख, कठिनाइयों से बढ़कर भी महिलाओं के संबंध में लिखने और फिल्में बनाने की जरूरत है। उनसे हुई बातचीत के अंश-

2018 में लेडी बर्ड के लिए आप ऑस्कर में नामजद होने वाली पांचवीं महिला थीं। आपको महिला निर्देशकों के लिए मिसाल माना गया। क्या सोचती हैं?

- मैं न्यू स्कूल और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के पास रहती हूं। मेरे पास युवतियां आती हैं। वे कहती हैं, हमने आपकी फिल्म देखी है। हम स्वयं फिल्में बनाना चाहते हैं। हॉलीवुड में सहयोगियों द्वारा सम्मानित किए जाने और युवतियों के बीच सीधे पहुंचने के कारण मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

ऑस्कर अवॉर्ड के इस सीजन में कई महिलाओं की अच्छी फिल्मों ने दावेदारी पेश की है। यह अच्छा है या नुकसानदेह?

- यह महिलाओं के लिए शानदार साल रहा है। हम इसे दोहराने की कोशिश करेंगे। समारोह में कोई भी अकेला नहीं रहना चाहता है। हम लोगों की फिल्में महान पुरुष फिल्म निर्माताओं के साथ रखी गई हैं। यह विशिष्टता हासिल करने के लिए मैं प्रसन्न हूं।

आपने गर्भवती रहते हुए लिटिल वुमन फिल्म डायरेक्ट की है। लोग हैरत में हैं किसी महिला ने गर्भवती रहते हुए कोई बड़ा काम किया है। क्या सोचती हैं?

- भाग्यशाली हूं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे फिल्म के निर्देशन का अवसर मिला है। मैं नहीं चाहती कि महिलाओं को किसी भी कारण से कठिनाई का अनुभव करना पड़े। मैं उन महिलाओं के बारे में जानकर विस्मित हूं जिनके बच्चे हैं या नहीं हैं। वे लगातार काम करती हैं। कुछ पीछे भी हट जाती हैं। हम फिल्म निर्माताओं, डॉक्टरों और महिलाओं के बीच इस मुद्दे पर संवाद को आगे बढ़ाना चाहती हैं। हमने इसकी शुरुआत की है।

आपने लुइसा मे एलकॉट का उपन्यास लिटिल वुमन कब पढ़ा था?

- मुझे याद नहीं है कि मैंने कब पढ़ा था। मुझे उपन्यास की एक पात्र जो मार्च पसंद है। वह लेखक है। इसलिए मैं भी लेखक बनना चाहती थी। जब मैं वयस्क थी मैंने कई बार उपन्यास पढ़ा। मैं उसकी आधुनिकता से स्तब्ध रह गई। उसमें महिलाओं, उनकी महत्वाकांक्षा के बारे में लिखा गया है। उपन्यास के माध्यम से कई निजी और प्रगतिशील भावनाओं को समझने का मौका मिला। (अमेरिकी उपन्यासकार एलकॉट ने 1868-1869 में लिटिल वुमन उपन्यास लिखा था।)

क्या एलकॉट आश्चर्यजनक रूप से दूरदर्शी थीं?

- वे उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भविष्य को सामने रखा है। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर इस तरह लिखा है जैसे वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। वाकई वे महत्वपूर्ण हैं। हमें अब भी महिलाओं के जीवन को विवाह और दुख से आगे जाकर सोचना चाहिए। उनके संबंध में कुछ अन्य कहानियां सामने आना चाहिए।

(टाइम और टाइम लोगो रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। इनका उपयोग अनुबंध के तहत किया गया है।)

एलिजा बर्मेन

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news women should be taken out of the realm of marriage and misery

source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-women-should-be-taken-out-of-the-realm-of-marriage-and-misery-072009-6316845.html

No comments:

Post a Comment