Saturday, January 11, 2020

आज और कल बंद रहेगी मंडी, मंगलवार को खुलने पर होगी तौल

ब्यावरा| कृषि उपज मंडी में दो दिन का अवकाश रहेगा। मंडी समिति के सचिव एलएन दांगी ने बताया कि 12 जनवरी को माह का दूसरा रविवार होने से छुट्‌टी रहेगी। जबकि 13 जनवरी को सोमवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसलिए अब 13 जनवरी मंगलवार को ही मंडी में उपज की तौल व खरीदी की जाएगी। मंडी सचिव ने बताया कि छुट्‌टी के दिनों में किसान उपज लेकर बेचने आने में परेशान न हों, इसके लिए शनिवार को सभी किसानों के मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें सूचना दे दी गई है। साथ ही मंडी परिसर में भी पूरे दिन अनाउंसमेंट कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-market-will-be-closed-today-and-tomorrow-weighing-on-opening-on-tuesday-065543-6374683.html

No comments:

Post a Comment