Tuesday, January 14, 2020

लुगासी गांव में निधन हाेने के बाद बुजुर्ग के नेत्रदान किए

छतरपुर | जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर लुगासी गांव में युवा समाजसेवी अाैर कोरी समाज अध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी के 85 वर्षीय दादा जमुना प्रसाद अनुरागी का रविवार की शाम निधन हो गया था। उनके देहावसान की खबर लगते ही देवेंद्र तुरंत लुगासी पहुंचे और सभी परिजनों को दादा के नेत्रदान के लिए सहमत किया। परिजनों की सहमति मिलते ही सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में संपर्क किया। रात 8 बजे वहां से डॉ उमेश पांडे के नेतृत्व में टीम लुगासी के लिए रवाना हुई।

इसके बाद देर रात 12 बजे नेत्रदान की औपचारिकता पूरी हुई। स्व. जमुना प्रसाद अनुरागी का अंतिम संस्कार लुगासी में सैकड़ों लाेगों की मौजूदगी में किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-donated-elderly-eye-after-dying-in-lugasi-village-070531-6395287.html

No comments:

Post a Comment