Sunday, January 5, 2020

दो दिन से गायब युवक का शव उसके ही खेत में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला

गैरतगंज। किसानी मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाला युवक दो दिन पहले बगैर बताए घर से निकला था, जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। रविवार की सुबह युवक का शव उसके ही खेत में एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। वार्ड नंबर 6 किसानी मोहल्ला में रहने वाले अमरचंद साहू के छोटे बेटे 29 वर्षीय नंदकिशोर साहू उर्फ नंदू ने नगर के गेहूंरास रोड़ स्थित अपने ही खेत में खड़े कबीट के पेड़ से लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह घटना स्थल के पास फसल में पानी देने के लिए पहुंचे कुछ किसानों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-the-body-of-a-young-man-missing-for-two-days-was-found-hanging-on-a-tree-in-his-own-farm-072549-6325891.html

No comments:

Post a Comment