Friday, January 3, 2020

विश्वास, श्रद्धा, पुरुषार्थ व विवेक से स्वर्ग बनता है घर

ग्राम के टांटिया मोहल्ले में आयोजित संगीतमय मां नर्मदा पुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया।

पं. प्रबल दीक्षित खंडवा ने शिव परिवार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा भगवान महादेव विश्वास, सती श्रद्धा, कार्तिकेय पुरुषार्थ व गणेशजी विवेक का प्रतीक है। जिनके परिवार इन चार चीजों का समावेश हो वह घर स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसा परिवार हो तो कभी कलह ना हो। कथा के दौरान भूतभावन की बारात पंडाल में आते ही उल्लास छा गया। सती चरित्र व गोसेवा का प्रसंग भी सुनाया। पं. दीक्षित ने कहा गो माता की कृपा हो तो मनुष्य भगवान का कृपा पात्र हो जाता है। गाय में 36 कोटि देवताओं का वास होता है। वर्तमान में पॉलीथिन का प्रचलन बढ़ा है। यह हानिकारक है। उपयोग के बाद फेंकी गई पॉलीथिन खाने से गायों की मौत हो रही है। इसलिए पॉलीथिन का उपयोग कम करें। चौथे दिन शनिवार को मां नर्मदा के घाटों का वर्णन किया जाएगा।

सीतापुरी में आज होगा कुलदेवी महिषासुर मर्दनी का पूजन

सेगांव |
नागलवाड़ी (बड़वानी) के ग्राम सीतापुरी में शनिवार को परसाई कुल के जंबू ब्राह्मण समाजजन प्राचीन अंबड़-लिंबड़ माता मंदिर में परंपरागत रूप से कुलदेवी महिषासुर मर्दनी का पूजन करेंगे। इस पूजन कार्यक्रम में खरगोन, टांडाबरुड़, ऊन, कुक्षी, बड़वानी, सेंधवा, इंदौर आदि के समाजजन शामिल होंगे। पूजन के मुख्य मनोरथी वीरेंद्र परसाई, ममता परसाई व ऋतिक परसाई ने बताया पौष नवमी को कुलदेवी पूजन की परंपरा कई वर्ष से चल रही है। मंदिर व्यवस्था के लिए बनी समिति चैत्र वं अश्विन नवरात्रि में देवीपाठ, हवन व पूजन की व्यवस्था करती है। पूजन के दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सीतापूरी का मंदिर करीब 400 साल पुराना है। पहले यह मंदिर डेरीनुमा था। कुलदेवी पूजक परिवारों ने जीर्णोद्धार करवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bistan News - mp news heaven is made by faith devotion effort and wisdom
Bistan News - mp news heaven is made by faith devotion effort and wisdom


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-heaven-is-made-by-faith-devotion-effort-and-wisdom-065507-6310510.html

No comments:

Post a Comment