
भोपाल| शहर के 5 स्थानों बोट क्लब, न्यू मार्केट, चौक बाजार, पीरगेट को नो व्हीकल जोन घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि यह कब से लागू होगा। इसको लेकर अफसर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के सामने पेश करेंगे। यह फैसला कलेक्टोरेट में हुई एनएमटी (नॉन मोटराइज्ड कमेटी) की बैठक में लिया गया है। ट्रैफिक एएसपी प्रदीप चौहान ने बताया कि बोट क्लब पर पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। यहां पर छह दिन सुबह 6 से 8 बजे तक वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा, जबकि रविवार को सुबह 6 से 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। रंजीत होटल के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से ई-रिक्शा के जरिए बोट क्लब जा सकेंगे। इसी प्रकार न्यू मार्केट में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे। चौक बाजार/पीर गेट पर भी इसी समय वाहनों पर रोक रहेगी, जबकि 10 नंबर मार्केट के अंदर वाहनों को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-boat-club-petrol-diesel-vehicles-will-be-banned-064533-6366469.html
No comments:
Post a Comment