बसंत पंचमी पर्व शांति व सद्भाव से मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगा। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में यह निर्णय सर्वानुमति से लिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एसएस सोलंकी सहित शांति समिति के सदस्य बैठक में मौजूद थे। बैठक में बताया कि 28 से 31 जनवरी तक बसंत उत्सव त्योहार मनाया जाएगा। समिति द्वारा नागरिकों से प्रेम व भाईचारे से शांति व सद्भाव के वातावरण में त्योहार मनाए जाने की अपील की गई।
28 को सुबह नियमित सत्याग्रह, रात को होगा कवि सम्मेलन : भोज उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 28 जनवरी को सुबह 8.55 बजे नियमित सत्याग्रह एवं रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। 29 जनवरी को रात 8 बजे बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या होगी। 30 जनवरी को सुबह 7 बजे मांं सरस्वती यज्ञ, 9.30 बजे मां वाग्देवी शोभा यात्रा, उदाजीराव चौराहा लालबाग से प्रारंभ होकर अपने परंपरागत मार्ग, घोड़ा चौपाटी, मोहन टॉकिज तिराहा, नपा तिराहा होकर धानमंडी, जवाहर मार्ग, नरसिंह चौपाटी, आनन्द चौपाटी, राजवाडा, हाथीथान खूंट से होकर भोजशाला पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे महाआरती व 12.30 बजे धर्मसभा होगी। 1 बजे वेदारंभ संस्कार, कन्या पूजन, कन्या भोजन व महाप्रसादी, शाम 5.30 बजे यज्ञ हवन पूर्णाहुति एवं आरती, शाम 7 बजे श्रीश्री 1008 नित्यानंद बापजी गुरुआरती, रात 8.30 बजे सुंदरकांड होगा। 31 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भोज उत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। प्रशासनिक व कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। समिति को भोजशाला के अन्दर कोलाहल अधिनियम का पालन करते हुए दो स्पीकर लगाए जाने की सहमति दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार के उत्तेजित भाषण, उत्तेजनात्मक नारे आदि नहीं लगाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-decision-of-peace-committee-speech-during-the-program-will-not-raise-provocative-slogans-070617-6473076.html
No comments:
Post a Comment