
अशोकनगर | दैनिक भास्कर की रन बनाओ करोड़ों के इनाम पाओ प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण दैनिक भास्कर के न्यूज एडिटर एडिटोरियल अनिमेष शर्मा भोपाल, राजीव शर्मा, ब्यूरोचीफ सचिन शर्मा और गुना से आए भरत भार्गव ने किया। प्रतियोगिता में गुलाबचंद खैरा ने गियर वाली साइकिल इनाम में जीती है। इसी प्रकार प्रभात नारायण गोस्वामी ने एयर कूलर, हेमंत लोधी निवासी पाट खेड़ा ने पिजा मेकर जीता है। प्रतियोगिता में आशी विंदल, दीपक प्रजापति, सलोनी अग्रवाल, सुनीता विंदल, शिवानी यादव, रघुवीर सिंह नरवरिया, राहुल सिंह चंदेल, दिनेश माहोर, विचित्र कुमार जैन, सोहेल मिर्जा, लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, अवध विहारी कटारे, विनोद कुमार सिसोदिया, गीता गुप्ता, खुशी मांझी को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में शहर में 81 लोगों ने पुरस्कार जीते हैं। प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। विजेता दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचकर प्रतियोगिता का कूपन, फार्मेट, आधारकार्ड और पेन कार्ड की फोटो कॉपी साथ लगाकर अपने पुरस्कार प्राप्त करें।
दैनिक भास्कर की इनामी प्रतियोगिता में प्रभात नारायण गोस्वामी ने जीता एयर कूलर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-gulabchand-khaira-won-a-bicycle-in-the-run-win-prize-worth-crores-063015-6358643.html
No comments:
Post a Comment