
अहमदाबाद | अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 8वां फ्लावर शो-2020 शुरू हो गया है। यह 19 जनवरी तक चलेगा। 88,500 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले शो को गांधी जयंती वर्ष समेत 8 थीमों पर सजाया गया है। यहां 750 प्रकार के 10 लाख से ज्यादा फूल लगाए गए हैं। इसका आयोजन अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) करवा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो, इसलिए एडवांस टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है।
स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था
इतना ही नहीं, पहली बार ‘शो-माई पार्किंग’ आधारित स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था की गई है। यह सुविधा कार ही नहीं दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए भी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-8th-flower-show-started-in-ahmedabad-planted-1-million-flowers-of-750-types-072105-6324818.html
No comments:
Post a Comment