जिससे तिराहे एवं चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नही है। इनके बंद होने के कारण तिराहे, चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसी तरह कृषि उपज मंडी में 3 हाई मास्क में से एक हाई मास्क कई महीनों से बंद पड़ा है। साथ ही बस स्टैंड पर लगे हाई मास्क का कनेक्शन ही नहीं हुआ है। जिस कारण बंद पड़ा है। हाई मास्क बंद होने के कारण बस स्टैंड पर अंधेरा बना रहता है। शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा सर्वोदय चौक एवं अंबेडकर तिराहा पर लगे हाई मास्क कई महीनों से बंद पड़े हुए हैं। जबकि यह दोनों स्थान शहर के महत्त्वपूर्ण स्थान है। यहां से शहर के अलावा कुरवाई, खिमलासा, सागर आदि जाने के मार्ग हैं। इसके अलावा थाना, न्यायालय एवं अस्पताल भी इसी मार्ग से होकर जाते है। लेकिन इन स्थानों पर लगी हाई मास्क कई महीनों से बंद पड़ी होने के कारण पर्याप्त रोशनी नही होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इतना ही नही हाई मास्क बंद होने के बाद इन्हें सुधारने की जगह इन्ही पर छोटी-छोटी लाइट अलग से लगा दी गई है। लोगों का कहना है कि यदि इन्हें ठीक नहीं किया जाना है तो इन्हें यहां से हटा देना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-bina-high-masks-at-the-intersection-are-closed-for-6-months-without-connection-at-bus-stand-070015-6404733.html
No comments:
Post a Comment