
भोपाल| प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में गांधी चेयर की स्थापना की जाएगी। इसकी स्थापना राजनीति शास्त्र विभाग के अधीन होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विवि को निर्देश जारी कर कहा है कि यह कार्रवाई 26 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करनी है। गांधी चेयर के तत्वाधान में उन पर केंद्रित शोध कार्य करने वाले शोधार्थियों का अन्य छात्रवृत्ति के साथ 5 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सालाना 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। 3 साल के लिए 1.18 लाख रुपए की प्राेत्साहन राशि दी जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 3 साल होगी। राज्य शासन द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को प्रदेश के विवि में स्थापित गांधी चेयर का सामूहिक उद्घाटन भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह में किया जाएगा। चेयर के अध्यक्ष कुलपति होंगे और सचिव विभागाध्यक्ष को बनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-gandhi-chair-will-be-made-in-all-universities-researchers-will-get-5-thousand-every-month-065108-6374364.html
No comments:
Post a Comment