Thursday, January 9, 2020

आयोजन... 500 गरीबों को निशुल्क कंबल वितरित किए

रेहटी| नगर के कीटनाशक व्यवसायी राजेन्द्र सिंह चौहान पिछले सात सालों को गरीबों को निशुल्क कंबल वितरित करते आ रहे हैं। इस साल भी उन्होंने भुरीटेक काबड़, मथार, आमडो गांव के 500 से अधिक गरीब लोगों को मालीबायां स्थित आईडी वेयर हाउस में कंबल वितरण किए। यह कंबल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान, सांसद रमाकांत भार्गव, गुरूप्रसाद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालीय, अनारसिंह चौहान, आशाराम यादव, रामनारायण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, अंकित चौहान, दीपक ठाकुर, जितेन्द्र चौहान, पुरुषोत्तम यादव, प्रदीप पटेरिया के हाथों से दिलवाए। गरीबों को मुफ्त कंबल बांटने वाले ग्राम ककरदा निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि मैं 7 वर्षों से गरीबों को कंबल बांटते आ रहा हूं। जिससे मुझे आत्म शांति का अनुभव होता है और आने वाले समय में इन कंबलों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news organizing distributed free blankets to 500 poor


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-organizing-distributed-free-blankets-to-500-poor-063047-6358464.html

No comments:

Post a Comment