आवास छात्रवृत्ति के मामले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित बुरहानपुर के शासकीय कॉलेज से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी 500 रुपए के स्टाम्प पर किरायानामा मांगने पर भड़क गए। वे आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त से शिकायत करने पहुंचे। आरोप-प्रत्यारोप के बाद कॉलेज प्राचार्य 500 के बजाय 50 रुपए के स्टाम्प पर किरायानामा लेने पर राजी हुए।
विद्यार्थी बुधवार दोपहर 12 बजे आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त लखनलाल अग्रवाल से शिकायत करने पहुंचे। कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि सचिन बारी ने कहा आवास छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरने आए थे। कॉलेज से कहा जा रहा है कि आदिम जाति कल्याण विभाग से निर्देश हैं कि 500 रुपए से कम के स्टाम्प पर किरायानामा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा था तो विद्यार्थियों को पहले क्यों नहीं बताया गया। फार्म भरने के समय विद्यार्थियों को परेशान कर रहे हैं। सहायक आयुक्त ने कहा ऑडिट के लिए भोपाल मुख्यालय से अफसर आए थे। उन्होंने राजपत्र के आधार पर बताया था कि 500 रुपए से कम के स्टाम्प मान्य नहीं है। दोबारा विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे तो प्राचार्य डॉ. सुशील सोमवंशी ने ऑडिटर से संपर्क किया। उन्होंने लिखित में 500 रुपए से कम के स्टाम्प पर किरायानामा नहीं लेने का पत्र मांगा। इस बात पर ऑडिटर ने इनकार कर दिया। ऐसे में प्राचार्य ने कहा हम पुरानी पद्धति से किरायानामा 50 रुपए के स्टाम्प पर ही लेंगे। जब मुख्यालय से लिखित निर्देश मिलेंगे, उसी दिन से बताए गए नियम का पालन करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों से 50 रुपए के स्टाम्प पर किरायानामा लिखकर लिया गया। करीब 20 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवास छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया।
आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त से शिकायत करने पहुंचे विद्यार्थियों ने उन्हें समस्या बताई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-conflict-rs-500-kairayanama-sought-on-the-stamp-of-rs-50-did-070506-6459200.html
No comments:
Post a Comment