पहला मैच जीएसआर और बालाजी के बीच हुआ। बालाजी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जीएमआर टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। बालाजी 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना पाई। मैच में जीएसआर के प्रकाश मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 26 बॉल पर 70 रन की पारी खेली। जिन्हें इंग्लैंड के थॉमस पीटर, स्टीफन बार्ड के हाथों पुरस्कृत किया। निर्णायक राहुल पंवार, अंतिम सोलंकी, लल्ला, योगेश वाघेला रहे। स्कोरर विनय राणावत, शेरू चौधरी थे। कमेंटेटर अजय जैन, दीपक भाटिया थे।
नागदा टीम टॉस जीती, लेकिन मैच हार गई : अगला मैच राजपूत और नागदा के बीच हुआ। नागदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। इस दौरान 12 ओवर में राजपूत ने 5 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागदा ने 12 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 81 रन ही बना पाई। राजपूत ने 105 रन से मैच जीता। राजपूत के सूरज ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेल 4 विकेट लिए। सूरज मैन ऑफ द मैच रहे। इस तरह राजपूत और जीएसआर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
7 अौर 8 जनवरी को होंगे सेमीफाइनल
क्लब के कोषाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया मालवा कप में इस सत्र के सभी लीग मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल 7 और 8 जनवरी को खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में जीएसआर, राजपूत इलेवन, एमडी इलेवन, परिंदा क्लब, भक्तावर अमझेरा, एसटीसीसी सरदारपुर, गौतम ग्रुप और जय शीतल क्लब पहुंच चुकी है।
मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत करते विदेशी पर्यटक।
दर्शकों की भीड़ देख विदेशी पर्यटक थॉमस और स्टीफन भी पहुंचे, मैच देखा और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-gsr-won-the-match-by-46-runs-8-teams-reached-quarter-finals-072522-6324824.html
No comments:
Post a Comment