इंदौर | दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्यासागर महाराज बड़वानी से इंदौर की ओर रुख करने के बाद छह दिन में 40 किमी का विहार कर रविवार को बायपास स्थित बिंजालिया फार्म की ओर से इंदौर में मंगल प्रवेश करेंगे। इससे पहले वे 1999 में शहर आए थे। इसके बाद से ही समाज उनके फिर आगमन के लिए घड़ियां गिन रहा है। आचार्य श्री 31 संतों के संघ के साथ रविवार दोपहर को शहर में प्रवेश करेंगे। आचार्यश्री रविवार दोपहर बायपास (बिचौली मर्दाना) स्थित बिंजालिया फार्म हाउस पहुंचेंगे। यहां से उदय नगर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे। इस अवसर पर बैंड-बाजाें के साथ साढ़े तीन किमी लंबे जुलूस से उनकी अगवानी की जाएगी।
ऐसा है आचार्यश्री का नियम
- 74 वर्ष की आयु में भी सिर्फ ढाई घंटे विश्राम करते हैं। रात 11 बजे विश्राम के लिए जाते हैं, 1.30 बजे उठ जाते हैं।
- लकड़ी के तख्त पर सोते हैं। करवट नहीं बदलते, ताकि दूसरी ओर कोई जीव की हानि न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/vidyasagar-will-come-to-indore-today-after-completing-40-km-in-six-days-126434578.html
No comments:
Post a Comment