Friday, January 3, 2020

पुलिस ने चरवाहा बनकर 3 साल से फरार दुष्कर्मी को पकड़ा

2017 में 14 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था सूरत

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

अजाक थाना पुलिस ने चरवाहा बनकर तीन साल से फरार दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से उसे खंडवा जेल भेज दिया है। 2 अप्रैल 2017 को ग्राम चोंडी निवासी गजानन पिता सालिकराम 14 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर सूरत भगा ले गया था। शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच के लिए मामला अजाक थाने को सौंपा गया। पुलिस ने 16 मई 2017 को आरोपी को हिरासत में लिया। जांच कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया लेकिन न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह फरार हाे गया था। 2018 में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। तीन साल तक तलाश करने पर भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपनी बहन के घर ठहरा हुआ है। पुलिस चरवाहा बनकर जंगल में पहुंची। यहां से आरोपी को हिरासत में लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news police caught the absconder for 3 years as a shepherd


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-police-caught-the-absconder-for-3-years-as-a-shepherd-065547-6310577.html

No comments:

Post a Comment