2 बेटियां होने पर हुए विवाद के कारण पति-प|ी एक दूसरे से एक साल से अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केंद्र में दो माह पहले 5 नवंबर को दोनों के बीच का विवाद पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों का पारिवारिक जीवन का महत्व बताकर बेटी और बेटे के अंतर को दूर करके एक दूसरे के साथ जीवन जीने की सलाह दी। तीन काउंसिलिंग में ही दोनों के बीच मन-मुटाव दूर हो गया और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले तीन दंपतियों के बीच सुलह कराई।
इनके बीच हुई सुलह
परिवार परामर्श केंद्र में 5 नवंबर 2019 को रतलाम की संध्या (परिवर्तत नाम) ने पति मनोज (परिवर्तित नाम) के साथ नहीं रहने का केस डाला था। इनकी शादी को 6 साल हाे गए थे। इनकी दो बेटियां थीं। बेटियों होेने तथा पारिवारिक कारणों से दोनों अलग रहना चाहते थे। समझाइश के बाद दोनों में सुलह हो गई। आठनेर ब्लॉक की रामरती (परिवर्तित नाम) के मानिकराव से विवाह को 4 साल हो गए थे। दोनों के बीच विवाह के बाद से ही मनमुटाव चल रहा था। 14 दिसंबर 2019 को दोनों ने अलग होने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में केस डाला था। तीन काउंसलिंग में ही दोनों के बीच सुलह कराई। आठनेर ब्लॉक की रामकली (परिवर्तित नाम) का पति रामचरण (परिवर्तित नाम) से एक साल से विवाद चल रहा था। उसका 11 माह का बच्चा है। पति से अलग होने के लिए 28 दिसंबर 2019 को परिवार परामर्श केंद्र में केस डाला था। एक काउंसलिंग में ही दोनों की सुलह कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-3-families-reunited-a-day-before-republic-day-063623-6480979.html
No comments:
Post a Comment