Thursday, January 23, 2020

31 जनवरी तक होगा आनंद उत्सव

दतिया | जिले में 31 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए समूह स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। इसका आयोजन दो चरणों में होगा।

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 28 जनवरी तक तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 जनवरी से 31 जनवरी तक होंगे। आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परम्परागत खेलकूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चेयर रेस, पिटठू, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर तय अन्य कार्यक्रम किए जा सकेंगे। समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों यथा महिला-पुरूष, सभी आयुवर्ग के नागरिक दिव्यांग आदि शामिल हो सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-anand-utsav-will-be-held-till-31-january-071005-6465210.html

No comments:

Post a Comment