
ब्यावरा| 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंकों संबंधी लेनदेन करना है तो 31 जनवरी के पहले ही निबटा लीजिए, क्योंकि हो सकता है कि बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से एटीएम मशीनों में भी कैश की भी किल्लत हो जाए। दरअसल बैंक यूनियन की यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आगामी 31 जनवरी से 2 दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। बैंक कर्मियों के हड़ताल की वजह से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेगी। 31 जनवरी को शुक्रवार व 1 फरवरी शनिवार को बैंक की हड़ताल रहेगी। जबकि 2 फरवरी को रविवार होने से लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहेगी। नेट बैंकिंग से कार्य करने की संभावना जताई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-banks-will-be-closed-for-31-to-3-days-due-to-the-strike-by-bank-workers-070027-6420856.html
No comments:
Post a Comment