Friday, January 17, 2020

अिधवक्ता परिषद के लिए 274 वकीलों ने दिया मत

अिधवक्ता परिषद के लिए 274 वकीलों ने दिया मत

बुरहानपुर |
राज्य अधिवक्ता परिषद के 25 सदस्यों के चयन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान पूरे प्रदेश में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चला। जिला अधिवक्ता भवन में हुई मतदान प्रक्रिया में 274 वकीलों ने मतदान किया। मतदान के लिए परिसर में 6 बूथ बनाए गए थे। वकीलों ने बैलट पेपर पर 145 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के 25 सदस्यों को चुना और बैलट पेपर मतपेटी में डाला। पेटियां सीलबंद कर जबलपुर भेजी जाएंगी। यहां मतों की गिनती होगी। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने बताया चुनाव में प्रदेशभर से 145 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिन्हें 40 हजार अधिवक्ता चुनेंगे। हर वकील बैलेट पेपर पर 145 में से 25 सदस्यों को चुनेगा। जिला अधिवक्ता संघ के 344 अधिवक्ता मतदाता सूची में दर्ज थे, इनमें से 274 ने मतदान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-274-lawyers-voted-for-advocate-council-070036-6421403.html

No comments:

Post a Comment