Thursday, January 2, 2020

20 राज्यों के छात्रों ने दी प्रस्तुति

सिटी रिपोर्टर| क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में गुरुवार से एनसीईआरटी और एमएचआरडी के कला उत्सव की शुरुआत हुई। 4 दिवसीय कला उत्सव में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय की 39 टीमाें के करीब 400 बच्चे सहभागिता कर रहे हैं। उत्सव के पहले दिन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, म्यूजिकल वोकल और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन 20 राज्याें सहित नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुति दी। डांस प्रतियोगिता में अंडमान-निकोबार के छात्रों ने ट्राइबल डांस की प्रस्तुति दी, वहीं जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स ने आर्मी के जवानों के वेश में डांस परफॉर्मेंस दी। इस आयोजन में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं दोनों ही समान संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन बच्चों को उनके राज्य और उनकी सभ्यता पर गर्व करना भी सिखाता है। कला उत्सव के उद्घघाटन अवसर पर प्रमुख सचिव शिक्षा, मप्र शासन रश्मि अरुण शमी, निदेशक एनसीईआरटी प्रो. हृषिकेश सेनापति और प्राचार्य क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल प्रो. नित्यानंद प्रधान भी उपस्थित रहे।

पंजाब

केरल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news students from 20 states gave presentation

source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-students-from-20-states-gave-presentation-065514-6299687.html

No comments:

Post a Comment