रविवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। शनिवार को दिन में 21.4 और रात में 9.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। धूप निकलने से दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
फूल वाली फसलों को नुकसान होने की आशंका
कृषि और मौसम वैज्ञानिक डॉ. केएस किराड के अनुसार शीतलहर से फूल वाली फसलों जैसे अालू, प्याज, बेंगन, लहसुन, पपीता, डालर चना, टमाटर, मसूर, मक्का को नुकसान हो सकता है। क्योंकि ठंड के कारण पराकरण की क्रिया प्रभावित होती है। इससे फूल झड़ने लगते हैं। इससे अफलन और बढ़वार प्रभावित होती है। रात को 10 से 15 डिग्री के बीच तापमान रहता है तो फसलों के लिए उचित माना जाता है।
अभी से कर लें तैयारी, जरूरत न हो तो न दें पानी
डॉ. किराड के अनुसार किसानों को अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि ठंड बढ़ने पर परेशानी न हो। अपने खेतों की उत्तर दिशा की मेढ पर भूसा, खली या अन्य जलने योग्य घास-फूंस के ढेर लगा लें। जब तापमान 4 डिग्री से नीचे आ जाए तो इसे जलाएं। ताकि हवा रात में चले तो पूरे खेत में धुंआ फैले और फसलों को नुकसान न हो। साथ ही ठंड अधिक हो तब पानी दें जिससे फसलें बची रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-daytime-temperature-rises-by-20-4-days-later-weather-change-likely-072530-6324834.html
No comments:
Post a Comment