Monday, January 6, 2020

टी-20 देखने जा रहे, समय कर लें मैच; आज दोपहर 2 से मैच खत्म होने तक रेसकोर्स रोड की एक लेन पर बंद रहेगा ट्रैफिक

इंदौर .भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले मैच के लिए दोनों टीमें 2 घंटे पहले मैदान में पहुंच जाएंगी। इसके चलते दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक जंजीरवाला से लैंटर्न चौराहे तक (रेसकोर्स रोड) के मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

लेकिन इसी मार्ग की दूसरी लेन जो कि लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला की ओर आती है, उस पर ट्रैफिक चालू रखा जाएगा। एएसपी ट्रैफिक एमके जैन ने बताया मैच शुरू होने से पहले और समाप्ति पर भीड़ को देखते मार्ग की दोनों लेन भी बंद कर सकते हैं। स्टेडियम के आसपास के व्यापारिक संस्थान, अस्पताल व रहवासियों के लिए पास से ही रेसकोर्स रोड पर एंट्री होगी। इमरजेंसी वाहनों को निकलने दिया जाएगा।


इंदौर के नितिन मेनन थर्ड अंपायर
भारत व श्रीलंका के दूसरे मुकाबले में इंदौर के नितिन मेनन तीसरे अंपायर होंगे। यह दूसरा मौका है, जब वे अपने ही शहर के अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर होंगे। इससे पहले नवंबर में हुए टेस्ट मैच में भी नितिन तीसरे अंपायर थे।

दूध (गुवाहाटी) का जला बीसीसीआई... बारिश दूर-दूर तक नहीं फिर भी होलकवर

पास के रंग के आधार पर पार्किंग ऐसे

1. खेल प्रशाल व आईटीसी (इंदौर टेनिस क्लब) में डार्क ग्रीन व सफेद रंग के पासधारी।

2. यशवंत क्लब व महापौर हाउस की ओर पीले रंग के पासधारी।

3. विवेकानंद स्कूल परिसर व घंटाघर एवं जंजीरवाला की ओर गुलाबी पासधारी।

4. बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स में मीडिया के ऑरेंज पासधारी।

5. बाल विनय मंदिर स्कूल परिसर, एसजीएसआईटीएस कैंपस, पंचम की फैल, नगर निगम जोन क्रमांक 9 में सामान्य पार्किंग रहेगी।

होलकर में हम अजेय, आठों मैच जीते

2 टेस्ट
8-11 दिसंबर-11 : भारत v/s न्यूजीलैंड (321 रन)
14-16 नवंबर-19 : भारत v/s बांग्लादेश (पारी+130 रन)


5 वनडे

15 अप्रैल-06 : भारत v/s इंग्लैंड (7 विकेट)
17 नवंबर-08 : भारत v/s इंग्लैंड (54 रन)
8 दिसंबर-11 : भारत v/s वेस्टइंडीज (153 रन)
14 अक्टूबर-15 : भारत v/s दक्षिण अफ्रीका (22 रन)
24 सितंबर-17 : भारत v/s ऑस्ट्रेलिया (5 विकेट)


1 टी-20
22 दिसंबर-17 : भारत v/s श्रीलंका (88 रन)

खराब अनुभव भी... 23 साल पहले श्रीलंका से मुकाबला नेहरू स्टेडियम में हुआ था रद्द

श्रीलंका टीम का इंदौर के साथ एक खराब अनुभव भी रहा है। 25 दिसंबर 1997 को एक दिवसीय मैच खेलने श्रीलंका नेहरू स्टेडियम पहुंची थी। श्रीलंका की बल्लेबाजी से मैच की शुरुआत हुई थी। मेहमान टीम ने तीन ओवर के बाद ही नेहरू स्टेडियम की पिच को खराब बताते हुए इस पर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रणतुंगा ने तत्कालीन भारतीय कप्तान सचिन तेंडुलकर से पिच को लेकर चर्चा की और दोनों कप्तानों की सहमति से मैच रद्द कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/going-to-watch-t20-make-time-match-traffic-will-remain-closed-on-one-lane-of-race-course-road-from-2-pm-till-the-end-of-the-match-this-afternoon-126450687.html

No comments:

Post a Comment