ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) और जनक जन कल्याण खेल एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 जनवरी से चंदन शार्दुल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुकाबला इंडियन इंटरनेशनल स्कूल डबरा और रामश्री स्कूल के बीच एसआरएस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जौरासी में बुधवार को होगा। आयोजन सचिव मधुराज शर्मा ने बताया कि चंदन शार्दुल टूर्नामेंट के चौथे आयोजन में 16 टीम को खेलने की स्वीकृति दी गई है। गुरुवार को टीमों के कप्तानों के पास फिक्चर पहुंचा दिए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने-अपने मैच की तिथियों का पता लग सके।
उन्होंने बताया कि लैदर बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता के साथ श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कृत होंगे। टूर्नामेंट के इस चौथे आयोजन के लिए आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि नाकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी तरह खिताबी मुकाबला भी रंगीन किट में इसी स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पहले दिन शुभारंभ मुकाबले के बाद कोई मैच नहीं होगा। जबकि अगले दिन से प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल लेवल के इस टूर्नामेंट में यदि कोई खिलाड़ी ओवरएज पाया जाएगा या फिर उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम कोई शिकायत करती है तो उक्त टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलेे जीडीसीए के अंपायर और स्काेरर की देखरेख में होंगे, जिससे कोई भी टीम निर्णय को लेकर आरोप-प्रत्यारोप न लगा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-chandan-shardul-inter-school-t20-cricket-tournament-15-072045-6348590.html
No comments:
Post a Comment