Thursday, January 23, 2020

1 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से शुरू होगा श्याम समारोह

पूर्व विधायक स्व. श्याम सुन्दर श्याम की स्मृति में श्री श्याम सुन्दर श्याम जन सहयोग एवं सामुदायिक विकास संस्थान के तत्वावधान में हर वर्ष 1 से 3 फरवरी तक होने वाले श्याम स्मृति समारोह का आगाज इस साल 1 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ होगा। संस्था के न्यासी पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने यह जानकारी देते हुए बताया 1 फरवरी को कवि सम्मेलन, 2 को विभिन्न प्रतियोगिताएं व 3 फरवरी को प्रतियोगिताओं के बाद पुरस्कार समारोह होगा। कार्यक्रम का समापन भजन व गजल संध्या को होगा।

2 फरवरी को पुराने पुलिस कंट्रोल रूप में सुबह 10 बजे रंगोली प्रतियोगिता, बग्गी खाना रंगमंच पर मेंहदी प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12 बजे बग्गी खाना में लोकगीत प्रतियोगिता, शाम 4 बजे 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व शाम 7 बजे से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 3 फरवरी को सुबह 9 बजे श्याम वाटिका पर सर्वधर्म प्रार्थना व श्रद्धांजलि सभा यहीं पर सुबह 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता होगी। सुबह 10 बजे बग्गी खाना में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे वॉयस ऑफ दतिया प्रतियोगिता के बाद शाम 4 बजे पुरस्कार एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद तीन दिवसीय श्याम स्मृति समारोह का समापन अखिल भारतीय संगीत समारोह से होगा। जिसमें मुंबई की सूफीयाना गायिका पूजा गायतोंडे भजन व गजलों की प्रस्तुति देंगी।

यह होंगे आयोजन: 1 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भोपाल के अंजुम रहबर, नानपारा के शरफ नानपारवी, दिल्ली के आलोक श्रीवास्तव, उज्जैन के हेमंत श्रीमल,इंदौर के अमन अक्षर,कानपुर के हेमंत पांडेय,ग्वालियर के अतुल अजनबी, रविन्द्र रवि व दतिया के सुन्दर लाल श्रीवास्तव काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। इससे पहले शाम 7 बजे तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह होगा। कार्यक्रम बग्गी खाना प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-shyam-ceremony-to-begin-from-all-india-kavi-sammelan-on-1st-february-071009-6465214.html

No comments:

Post a Comment