दतिया | सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य विनय शर्मा ने जिला अस्पताल में भर्ती उदगुंवा निवासी आशा यादव को ब्लड देकर उनकी जान बचाई। आशा का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था। ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नहीं था। मरीज से सहयोगी अर्जुन यादव ने इसकी सूचना समाजसेवी प्रशांत दांगी को दी। दांगी ने अपने रक्तदाताओं की सूची पर देखा कि इस ग्रुप का ब्लड किस रक्तदाता है। श्री शर्मा का ग्रुप होने पर उन्होंने इसकी सूचना उन्हें दी। श्री शर्मा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। इस अवसर पर अकबर अली, हैदर अली, कृष्णा शाइनी, किशन गोस्वामी, सोनू रजक, सिद्धान्त भट्ट, आकाश पाठक उपस्थित रहे।
कौशल विकास... प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण 1 फरवरी से
दतिया | कृषि विज्ञान केन्द्र, दतिया में प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 1 फरवरी 2020 से एक माह का प्रशिक्षण उन्नत मुर्गी पालन एवं उन्नत फूलों की खेती विषय पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दतिया जिले के 20 ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के संयोजक डाॅ. रूपेश जैन ने बताया कि एक माह के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन मुर्गीपालन से संबंधित जानकारी जैसे मुर्गियों का आहार प्रबंधन, मुर्गियों का बीमारी का प्रबंधन, मुर्गियों का रखरखाव चूजों का प्रबंधन, हैचरी प्रबंधन आदि विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के लोग 28 जनवरी तक कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया पर संपर्क कर सकते है।
सेवा... सांई बाबा मंदिर पर बांटी खिचड़ी
शिवपुरी| शहर के समाजसेवियों और भक्तों द्वारा इन दिनों सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में शहर के सांई बाबा मंदिर पर खिचड़ी का वितरण भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है।15 सदस्यों की यह टीम इस मंदिर पर इसलिए यह आयोजन करती है ताकि यहां के मंदिर पर आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद वितरण कर उनकी सराहना करें। खास बात यह है कि मंदिर आने वाले भक्तों को तो यह प्रसाद वितरण होता ही है। इसके साथ-साथ इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को भी प्रसाद का वितरण किया गया।
जागरूकता... पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
शिवपुरी| गोवर्धन थाना क्षेत्र में स्थिति गाजीगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में पहुंचकर थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम सहित सायबर क्राइम,पॉक्सो एकट की जानाकारी दी। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि वह हर हाल में इन नियमों का पालन करें और जितना वह जागरुक होंगे समाज भी उतनी जागरुक होकर इस दिशा में अग्रसर होगी इसलिए यातायात के साथ कानून की प्रांरभिक जानकारी जो आपको दी गई है उसे हमेशा याद रखें और लोगों को भी बताएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनसे सवाल जवाब भी किए। इस अवसर पर प्राचार्य अवधेश सिंह तोमर सरपंच नंदूराम धाकड़, रामबाबू धाकड़,चंद्रभान सिंह धाकड़ उपसरपंच संपूर्ण शर्मा,शिक्षक सोनू सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
योगाभ्यास... बच्चे बोले- हम रहेंगे फिट
शिवपुरी| इन दिनों स्कूली छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास का अभ्यास योगाचार्यों द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें सूर्य नमस्कार से लेकर विभिन्न आसन कराकर विद्यार्थियों को योग के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन का अभ्यास किया और अभ्यास के माध्यम से अपने जीवन को नियमित रूप से कैसे स्वस्थ बनाया जा सके। यह ट्रिक भी सीखी। इस प्रक्रिया के दौरान वनस्थली विद्या वैली के डायरेक्टर मुकेश गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, डॉली यादव, कोऑर्डिनेटर साक्षी गुप्ता, निकिता रजक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है ganesh.dutt@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425117814
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-skill-development-training-under-the-prime-minister39s-skill-development-program-from-1-february-070617-6465206.html
No comments:
Post a Comment