भाेपाल. पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार काे भाेपाल में दिन का तापमान 3.5 डिग्री लुढ़ककर 17.0 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। पचमढ़ी से भी 3.8 डिग्री कम। भाेपाल में इससे पहले पिछले महीने 17 दिसंबर काे दिन का तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भाेपाल में रात का तापमान भी 3 डिग्री लुढ़क गया।
उत्तर से सीधी बर्फीली हवा
माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश के अासपास बने सिस्टम कमजाेर पड़ गए हैं। इस कारण उत्तर से सीधी हवा आ रही है। दिनभर शीतलहर जैसा अहसास रहा।
विजिबिलिटी 400 मीटर रही
भाेपाल में सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 400 मीटर रह गई थी। दतिया, टीकमगढ़ में 50 और खजुराहाे में 100 मीटर रह गई थी। पचमढ़ी में दिन का तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।शनिवार को शहर सुबह काेहरे से अाैर दिनभर बादलाें से ढंका रहा। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि शनिवार सुबह 11.30 बजे से दाेपहर 12:30 बजे तक हवा का रुख पूर्वी उत्तर पूर्वी था। अाैर इसकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे थी। दाेपहर 12:30 से हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी अाैर रफ्तार दाेगुनी हाे गई। इसकी वजह से शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। इस बार दिन में माैसम के तेवर ज्यादा ही सर्द हैं। हालात यह हैं कि पिछले तीन हफ्तों से दिन का तापमान सामान्य से कम बना हुअा है। शनिवार को भी यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। 24 दिन पहले 12 दिसंबर काे दिन का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जाे सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। उसके अगले दिन 13 दिसंबर काे तापमान 25.9 डिग्री रहा था जाे सामान्य था।
14 दिसंबर से लगातार कम तापमान
14 काे दिसंबर काे दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम हाेकर 22.8 डिग्री पर पहुंचा था। तभी से लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिसंबर का पहला पखवाड़ा खत्म हाेने से पहले ही शहर में दिन ठंडे हाेने लगे थे। पहले पखवाड़े के अाखिरी दिन पारा सामान्य से 7 डिग्री कम हाे गया था।
फ्लाइट दो घंटे की देरी से
शनिवार सुबह कोहरे के कारण स्पाइस जेट की भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट दो घंटे की देरी से टेकऑफ हो सकी। वहीं, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स ढाई घंटे की देरी से आईं, जबकि उत्तर की ओर से आने वाली ट्रेनें 4:30 घंटे तक लेट रहीं।
शताब्दी एक्सप्रेस री-शेड्यूल
भोपाल एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से राजधानी आई। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची, जिससे वापसी में ट्रेन को री-शेड्यूल कर दो घंटे की देरी से शाम पांच बजे रवाना किया जा सका। इससे यात्री परेशान हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/17-degrees-in-bhopal-the-coldest-day-in-the-state-38-degrees-below-pachmarhi-126434563.html
No comments:
Post a Comment