
छतरपुर | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 15 जनवरी 2020 तक दावे-आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। पूरक सूची 4 फरवरी 2020 तक तैयार की जाएगी और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2020 को होगा। छतरपुर जिले के ऐसे युवा मतदाता, जिन्होंने एक जनवरी 2020 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को 15 जनवरी तक वांछित दस्तावेजों के साथ फार्म नंबर 6 भरकर दे सकते हैं। वास्तविक निवास स्थान के अलावा अन्य स्थान से नाम हटाने के लिए स्वेच्छा से फार्म नंबर 7 और त्रुटि सुधार के लिए फार्म नंबर 8 भरना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-names-to-be-added-to-voter-list-by-january-15-070035-6380299.html
No comments:
Post a Comment