Saturday, January 11, 2020

मांग... आवास योजना फार्म जमा की तारीख 14 करने की मांग

ब्यावरा| महाविद्यालयीन छात्रों के लिए आवास योजना के फॉर्म की अंतिम बढ़ाने की मांग की गई है। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को उच्च शिक्षा के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि कॉलेज प्रबंधन ने ऐन वक्त पर जानकारी दी है जिससे पिछड़ा वर्ग व अजा व अजजा के कई छात्र व छात्राएं फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग गई थी।

प्राचार्य डॉ. संजय सहाय ने इसका ऐलान किया। संगठन के जिला संयोजक राजा शर्मा ने बताया कि आवास योजना फार्म की तिथि को लेकर छात्रों को परेशान हो रही थी, उसी को लेकर ज्ञापन देकर प्राचार्य से हमने आग्रह किया था। इसके बाद तिथि बढ़ाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-demand-demand-for-housing-scheme-form-submission-date-14-065554-6374691.html

No comments:

Post a Comment