कबीर कैफे दल ने चदरिया झीनी रे झीनी दोहों और वाणियों को सुरों में पिरोया
मांडू उत्सव में बुधवार की शाम कबीर कैफे के नाम रही। बैंड ने कबीर के दोहों को क्लासिकल व आधुनिक संगीत के फ्यूजन के साथ पेश किया। बैंड के कलाकारों ने अमृतवाणी, मन मस्त भाया, वारी जाउं, घाट-घाट, चरखा, मुनिया, चदरिया झीनी रे झीनी जैसे कई दोहों और वाणियों को सुरों में पिरोया। बैंड के नीरज आर्या ने धर्म और अध्यात्म से भरे कबीर के गीतों से सर्वधर्म संभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने घोषणा की कि अब प्रतिवर्ष 1 जनवरी को मांडू दिवस मनाया जाएगा। इसी के साथ अगले साल से मांडू उत्सव दस दिन का होगा। अभी तक पांच दिन तक मनाया जाता था। अगले साल 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक मांडू उत्सव होगा। वहीं मांडू उत्सव को दो दिन और बढ़ाया गया है। दो दिन और मंच पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही साहसिक गतिविधियां भी होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mandu-attains-height-on-first-day-of-the-year-will-be-10-days-from-next-year-126411421.html
No comments:
Post a Comment