शासन द्वारा पूरे प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उसके बाद भी नगर में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। न ही जिम्मेदार उसका पालन कराने के लिए सजग दिख रहे है। ऐसे में हर जगह पॉलीथीन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। किराना, होटल, सब्जी दुकान सहित फलों के ठेले आदि पर दुकानदार, व्यापारी खुलेआम पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। वहीं कुछ व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक घर से थैली लेकर नहीं आते है। ऐसे में मजबूरी में देना पड़ती है। यहां बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 40 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है।
फिर बंद कर दिया अभियान: केंद्र सरकार ने पॉलीथिन के दुष्परिणामों को देखते हुए इसके उपयोग पर रोक लगाई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक जिला प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने को लेकर जनजागरण अभियान चलाया। जिसमें कई सामाजिक संगठनों और प्रशासन ने भी सहयोग किया। कुछ जगहों पर पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई भी की गई और इसके बाद यह अभियान बंद हो गया। वहीं निगमायुक्त का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
शहर में दुकानों पर हो रहा पॉलीथिन का उपयोग
शहर में सब्जी व किराना दुकानों पर सबसे अधिक पॉलीथिन की खपत हो रही है। इसके अलाव मिठाई दुकान, गजक की दुकान, फलों के ठेलों पर ग्राहक पॉलीथिन में रखकर सामान दिया जा रहा है। रेडीमेट कपड़ा दुकान व गारमेंट्स के अलावा अन्य दुकानों पर भी जमकर पॉलीथिन की खपत हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/use-of-polythene-even-after-the-ban-do-not-take-action-127979474.html
No comments:
Post a Comment