Sunday, December 20, 2020

स्टेशन रि-डेवलपमेंट के फर्स्ट फेज का काम पूरा, नए एंट्री गेट से प्लेटफॉर्म एक व दो पर यात्रियों की आवाजाही शुरू

स्टेशन को एयरपोर्ट की शक्ल देने वाले स्टेशन रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले फेस का काम पूरा हो गया है। खास बात यह कि प्लेटफॉर्म एक व दो में सीधी आवाजाही के लिए बनाए गए 40 फीट चौड़े नए एंट्री गेट से यात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। यह पुराने माल गाेदाम के गेट की जगह बनाया गया है। अभी रतलाम-इंदौर के बीच दिनभर में सिर्फ दो ट्रेन चलने से यह अधिकांश समय सुनसान ही रहता है।
गेट के पास बना बुकिंग काउंटर रूम भी बनकर तैयार है। यहां से सिर्फ जनरल टिकट ही मिलेंगे। इसके लिए वाणिज्य विभाग कम्प्यूटर सिस्टम लगाने सहित मैनपॉवर का मैनेजमेंट करने में जुट गया है। जनवरी में रतलाम-इंदौर रूट
पर कुछ और ट्रेन दौड़ने लगेगी। तब तक कमर्शियल
डिपार्टमेंट बुकिंग काउंटर भी शुरू कर देगा।
दो फेस वाले स्टेशन रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले फेस की शुरुआत सितंबर 2018 में हुई थी। कोरोना के कारण 6.5 करोड़ की लागत वाले फेस वन 6 माह देरी से पूरा हो पाया है।

पहले फेज में ये काम हुए
रेलवे स्टेशन के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करके सीसी वर्क किया गया।
प्लेटफॉर्म एक व दो के पास जीआरपी की नई बिल्डिंग बनी, जिसमें थाना शिफ्ट कर दिया है।
नई बिल्डिंग बनाने के लिए पार्सल ऑफिस से पुराने जीआरपी थाने तक के सारे ऑफिस, दो व चार पहिया वाहन सहित अन्य निर्माण हटाया जा चुका है।
प्लेटफॉर्म चार के फर्श पर ग्रेनाइट, प्लेटफॉर्म 5-6 पर लिफ्ट लगाई जा चुकी है।
प्लेटफॉर्म सात और मजदूर संघ कार्यालय के सामने वाले सर्कुलेटिंग एरिया में हाईमास्ट लग चुका। इससे स्टेशन क्षेत्र जगमगा रहा है।
स्टेशन के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज नवंबर 2019 से लहरा रहा है।
दो व चार पहिया वाहन प्लेटफाॅर्म दो के पास बने नए पार्किंग एरिया में खड़े होने लगे हैं।

जनवरी में मंजूरी के लिए हेडक्वार्टर भेजेंगे प्रोजेक्ट का फेस-टू - कोविड-19 के बाद मंडल के रुके काम धीरे-धीरे शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे अब स्टेशन रि-डवलपमेंट के फेस-टू के प्रोजेक्ट को रिवाइज कर जनवरी में फिर मंजूरी के लिए हेडक्वार्टर भेजने की तैयारी कर रहा है। लगभग 16.5 करोड़ रुपए की लागत वाली योजना में प्लेटफॉर्म चार के मुख्य एंट्री गेट से लेकर प्लेटफॉर्म दो के एंट्री गेट तक के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया के ऊपर लगभग 15 मीटर की ऊंचाई पर डोम बनेगा। चौड़ाई में यह एफओबी तक जाएगा।

फरवरी में नया बजट आएगा
^कोविड-19 के कारण जो काम रुके थे। उन पर ही तेजी से काम करवाने की कोशिश में लगे हैं। फरवरी में नया बजट भी आ जाएगा। इससे पहले स्टेशन रि-डवलपमेंट फेस टू सहित अन्य प्रोजेक्ट हेड क्वार्टर को भेज देंगे। तैयारी ऐसी है कि बजट मिलते ही काम शुरू कर देंगे।
विनीत गुप्ता, डीआरएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First phase of station re-development completed, movement of passengers on platform one and two from new entry gate started


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/first-phase-of-station-re-development-completed-movement-of-passengers-on-platform-one-and-two-from-new-entry-gate-started-128035323.html

No comments:

Post a Comment