Sunday, December 20, 2020

अब पूर्वी होगी हवा, 7 दिन से बढ़ रहा दिन का तापमान

जिले में मौसम की उल्टी चाल देखने को मिल रही है। दोपहर में ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन तापमान सात दिन से लगातार बढ़ रहा है। रविवार को पारा 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तेज धूप हाेने से ऐसा असर दिख रहा है।
रविवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, इसके उल्टे दोपहर का तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंच गया, जोकि सात दिन में सबसे ज्यादा है। 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा था। इसके बाद शहर में बादल छाए, बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तापमान में ज्यादा कमी नहीं हुई। पारा लगातार बढ़ता ही गया। जो रविवार को 25.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि दोपहर में धूप निकल रही है, इससे मौसम में गर्माहट है।
हालांकि, उत्तरी हवा का असर बना हुआ है, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी हो रही है। अब एक दो दिन बाद हवा पूर्वी
होगी। इससे दिन के तापमान में और इजाफा होगा। रात के तापमान में लगातार हो रही कमी पर भी
ब्रेक लग जाएगा।

सुकूनदायक नजारा : प्रवासी पक्षियों को हनुमान ताल की आबोहवा रास आ रही

हनुमान ताल में अब कुल डक 20 से ज्यादा हो गई हैं। तालाब में मलार्ड, पोचार्ड सहित अन्य प्रजाति की डक देखी जा सकती है। बर्फीली वादियों से डक प्रवास कर ठंड में अपना नया ठिकाना ढ़ूंढती है। ऐसे ही डक को हनुमान ताल रास आ रहा है।

ऐसे बढ़ रहा है दिन का तापमान
दिनांक अधि.

14 दिसंबर 20.2
15 दिसंबर 21.6
16 दिसंबर 22.6
17 दिसंबर 22.6
18 दिसंबर 23.2
19 दिसंबर 24.0
20 दिसंबर 25.2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now east will be windy, day temperature rising from 7 days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/now-east-will-be-windy-day-temperature-rising-from-7-days-128035322.html

No comments:

Post a Comment