राजधानी में एक अनूठा मामला सामने आया है। इसमें मां ने अपने बेटे के खिलाफ ही शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। अब बेटे को मां का मकान खाली करना होगा। इस मामले में पति की मृत्यु होने के बाद महिला को बैंक में प्यून के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। लेकिन, महिला का बेटा उसे परेशान करता था। वह एक महिला को उसके दो बच्चों के साथ घर ले आया था। पीड़ित महिला वैजंती मालवीय ने इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम गोविंदपुरा मनोज वर्मा ने मामले की सुनवाई की और बेटे को मकान खाली करने का आदेश दिया।
पति की मौत के बाद मिली है अनुकंपा नियुक्त
चांदबड़ निवासी महिला ने आवेदन दिया था कि उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके स्थान पर उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनका बड़ा बेटा नवीन मालवीय रायेसन में परिवार के साथ रहता है।
छोटा बेटा नशे का आदी
महिला ने बताया कि छोटा बेटा उमाकांत नशे का आदी है। उसका अपनी पत्नी से भी तलाक हो चुका है और उसकी आठ वर्षीय बेटी मां के साथ रहती है। उमाकांत ढाई महीने पहले दो बच्चों सहित उसकी मां दमोह निवासी रंजीता रैकवार को अपने घर पर ले आया है। उमाकांत कोई काम नहीं करता और रोजाना के खर्चे भी उन्हीं से मांगता है। अगर उसे नशे के लिए पैसे नहीं देते तो घर पर हंगामा कर देता है।
महिला भी देती है धमकी
वैजंती ने बताया कि जिस महिला रंजीता को बेटा घर ले आया है वह भी उसे केस में फंसाने की धमकी देती है। वह कहती है कि मेरे बेटे से ही मेरे अवैध संबंध हैं। वह कहती है कि फांसी लगाकर मुझे फंसा देगी। इस वजह से वे अपने ही घर मं असुरक्षित महसूस करती हैं। पूरे मामले की पड़ताल के बाद बेटे उमाकांत को 15 दिन में मकान खाली करने का आदेश एसडीएम गाेविंदपुरा मनोज वर्मा ने दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/divorced-wife-brought-son-to-mother-of-two-children-drugged-asks-for-money-127994388.html
No comments:
Post a Comment