Sunday, November 15, 2020

गर्भवती पत्नी के साथ युवक फांसी पर झूला, पहले बहन और भाई भी कर चुके हैं आत्महत्या

औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के माधौनगर में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।

बताया जा रहा है कि माधौनगर निवासी राजीव पुत्र मेहंदी खान ने दीपावली के दिन शनिवार की सुबह 8.28 बजे मालनपुर थाना में सूचना दी कि उनके चचेरे भाई अकबर खान (23) पुत्र साबू खान और उसकी पत्नी शाहिदा (22) ने रात के समय अपने कमरे में पंखे के कुंदे से गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मालनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतकों के शवों का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया। अकबर की छह महीने पहले ही नूराबाद निवासी शाहिदा से शादी हुई थी और दोनों में काफी प्रेम था।

अकबर और शाहिदा के एक साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने के पीछे पुलिस गरीबी नहीं मान रही है। मालनपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह का कहना है कि मृतक आर्थिक रूप से इतना भी कमजोर नहीं था कि आत्महत्या कर ले। पुलिस के अनुसार शाहिदा के मायके वालों ने भी इस संबंध में कुछ नहीं बताया है।

परिवार में पहले भी दो सदस्यों ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि साबू खान के परिवार में बेटे बहू के आत्महत्या करने का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2018 में उनकी बेटी सादमा ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं वर्ष 2016 में उनके बड़े बेटे सद्दाम ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि जरूर अकबर की मानसिक स्थिति भी कुछ इस प्रकार की रही होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक अकबर और फातिमा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/young-man-hangs-with-pregnant-wife-first-sister-and-brother-have-also-committed-suicide-127916482.html

No comments:

Post a Comment