Sunday, November 15, 2020

पुलिस ने शांत कराया, 24 घंटे बाद घेरकर सरपंच के देवर को गोली मारी, घायल

थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में कुछ लोगों ने गांव के ही सरपंच के देवर को गोली मार दी। गोली बांये तरफ कंधे के नीचे लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपियों ने बचाने आई अधेड़ की पत्नी और बेटे को भी लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे पत्नी व बेटा भी गंभीर घायल हो गया।

तीनों घायलों को इंदरगढ़ अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना रविवार शाम चार बजे की बताई गई। घटना का मुख्य कारण खेत में गाय घुसने का विवाद बताया गया है।

ग्राम सेंथरी के सरपंच पति नारायण परिहार ने बताया कि शनिवार को उसके खेत में पास के गांव खैरीचाचू निवासी पंकज बघेल की गाय घुस गई और आलू की फसल चर गई थी। इसी बात पर सरपंच पति व पंकज बघेल के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ। जानकारी मिलने पर थरेट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर समझाइश देकर मामला शांत करा दिया था।

रविवार शाम को आरोपी पंकज बघेल, परमानंद बघेल, कालीचरण और भारत पाल गांव में आए। चारों ने सरपंच के देवर तुलसीराम परिहार (45) को घेर लिया और फायरिंग कर दी। गोली तुलसीराम के बांये कंधे में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तुलसीराम को घायल देख उसका बेटा धर्वेंद्र परिहार और पत्नी ममता बचाने पहुंची तो आरोपियों ने मां बेटे को भी बुरी तरह पीटा जिससे वे भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्राम सेंथरी में गोली लगने से घायल अधेड़ व लाठियों से घायल युवक।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/police-pacified-surrounded-by-24-hours-after-shooting-sarpanchs-brother-in-law-injured-127916837.html

No comments:

Post a Comment