झकलाय रेलवे नाका निवासी भूपेंद्र लौवंशी और उसकी बहन नेहा लौवंशी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को भूपेंद्र के माता-पिता ने पुलिस को बयान दर्ज कराए। पुलिस अब आश्रम के पहलू पर भी जांच करेगी। सिवनीमालवा टीआई संजय चौकसे ने बताया पिता भागवत और मां ने बयान में भूपेंद्र के बेरोजगारी से तनाव में रहने के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र स्नातक पढ़ाई कर चुका था। रोजगार के लिए परेशान था।
दो अधिकारी करेंगे जांच
दोहरे आत्महत्या केस की जांच अब पहले दो अधिकारी करेंगे। प्रारंभिक जांच एसआई शरद बर्डे ने की थी लेकिन अब उनके साथ बीट प्रभारी एसआई मदन सिंह बागड़ी को भी साथ लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/parents-gave-statement-bhupendra-was-under-stress-due-to-unemployment-127535695.html
No comments:
Post a Comment