इटारसी की पांचवीं लाइन के 66 वर्षीय कपड़ा व्यापारी देवेंद्र जैन की साेमवार काे काेराेना से माैत हाे गई। उन्हें एक हफ्ते से बुखार था और सर्दी-जुखाम के लक्षण भी थे। सोमवार सुबह लगभग सवा 11 बजे उनका सैंपल लिया गया। इसके बाद उन्हें हार्ट में तकलीफ हुई, फिर मृत्यु हो गई। अस्पताल से पॉलीथिन में पैक पार्थिव देह लाया शव वाहन घर के सामने कुछ देर रुका। दूर से परिजनों ने अंतिम दर्शन किए, फिर शव सीधे श्मशानघाट ले जाया गया। शाम को रिपोर्ट आई जो पॉजिटिव थी। पुष्टि सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी ने की।
तारण तरण समाज संगठन के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने अपील की है कि घर से ही श्रद्धांजलि दें। दिवंगत व्यवसायी तारण तरण समाज संगठन के पूर्व अध्यक्ष और पहली लाइन के दिगम्बर जैन चैत्यालय में पंडित थे।
सतर्कता जरूरी : काेराेना से दिवंगत हुए लोगों में तीन पुरुष, दाे महिलाएं
चार महीने के कोरोना काल में इटारसी में कोरोना से यह चौथी मौत है। वहीं जिले में पांचवी मौत है। जिले में काेराेना से 24 अप्रैल काे इटारसी के डाॅ. एनएल हेडा (67), 26 अप्रैल काे लीलादेवी नागेश (70) सुदामा नगर इटारसी, 29 अप्रैल काे मलाेथर गांव की अनुसुइया बामने (60), अाैर हाेशंगाबाद एसपीएम के रिटायर्ड कर्मचारी प्रफुल्ल शुक्ला निवासी काेठी बाजार (75) की 5 जुलाई काे माैत हुई है। वहीं जिले में पाॅजिटिव केसाें के अांकड़े 108 से ऊपर पहुंच गए हैं।
अंत्येष्टि के बाद शांतिधाम को किया सैनिटाइज
प्रशासन के आदेशानुसार दिवंगत कपड़ा व्यापारी का अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे सुरक्षा इंतजाम के साथ पीपीई किट पहने 5 परिजनों ने किया। इनके अलावा शांतिधाम में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रशासन के अधिकारी शांतिधाम क्षेत्र में मौजूद थे। अंत्येष्टि के बाद शाम छह बजे तक शांतिधाम को सैनिटाइज करने का काम चला।
होशंगाबाद में सब्जी व्यापारी को कोरोना
सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी एक थोक सब्जी व्यापारी की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। व्यापारी ने फीवर क्लीनिक में जांच कराई थी। प्रशासन ने सब्जी मंडी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अक्षय रघुवंशी ने बताया पवारखेड़ा कोविड सेंटर में 39 लोग और 20 लोगों को ज्ञानोदय स्कूल बीटीआई में रखा है।
पिपरिया : कारोबारी की मां, पत्नी संक्रमित
मंगलवारा में कोरोना संक्रमित कपड़ा कारोबारी की मां और पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें होशंगाबाद भेजा है। इसी के साथ पिपरिया में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 6 हो गई है। बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल ने बताया मंगलवारा क्षेत्र निवासी संक्रमित युवक के परिवार में सात सदस्य हैं। सरदार वार्ड निवासी युवक के परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव हैं। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/death-of-textile-trader-in-itarsi-funeral-wearing-ppe-kit-5-deaths-so-far-all-60-127535702.html
No comments:
Post a Comment