Monday, July 20, 2020

सावन के पहले 15 दिन में सिर्फ ढाई इंच बारिश के कारण धान की रोपाई 50% ही हो पाई, पिछले साल पूरे सावन में 27 इंच हुई थी

सावन में मानसून इस बार रूठ सा गया है। आधा महीना गुजरने को है, सावन की झड़ी नहीं लगी। सावन के पहले 15 दिन में जिले में मात्र 2.5 इंच बारिश हुई है। अब सावन के मात्र 15 दिन शेष हैं। पिछले साल सावन के पूरे माह 16 जुलाई से 15 अगस्त 2019 के बीच 27 इंच रिकॉर्ड बारिश हुई थी। इस बार 3 अगस्त सावन पूर्णिमा आ रही है तब तक यदि अच्छी बारिश नहीं हाेती है ताे सावन का महीना बारिश के लिहाज से बेहद कमजाेर रहेगा।
इस साल अब तक कुल 11.5 इंच बारिश
मानसून इस साल समय से करीब 10 दिन पहले 15 जून काे अा गया था। सावन 6 जुलाई से शुरू हुआ है। उस समय तक मात्र 9 इंच बारिश हुई थी। उसके बाद से अभी तक 2.5 इंच हो पाई है। यानी कुल औसत बारिश 11.5 इंच हुई। पिछले साल 24 जून की रात काे मानसून ने दस्तक दी थी। पिछले साल एक जून से 20 जुलाई के बीच का बारिश का अांकड़ा देखें ताे इस साल 2 इंच बारिश ज्यादा हुई है। बावजूद, धान को लेकर राहत नहीं है। लंबी खेंच के कारण बोवनी अटक गई है। साेमवार काे भी रिमझिम बारिश हुई है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार 23 जुलाई से बारिश हाे सकती है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में जाे सिस्टम बन रहे हैं वे अगस्त में ही ज्यादा सक्रिय हाेंगे। इस बीच हल्की बारिश हाेती रहेगी।

किसान बोले- अच्छी बारिश होगी तो ही धान राेपाई

जिले में धान का रकबा 1.65 लाख हेक्टेयर है। इस साल सावन में कम बारिश से करीब 82 हजार हेक्टेयर में ही धान की राेपाई हाे पाई है। कृषि उप संचालक जितेंद्रिसंह ने बताया बारिश अभी कम है इसलिए 50 प्रतिशत की धान की राेपाई रुक गई है। डाेंगरवाड़ा के किसान महेंद्र पटेल ने बताया धान राेपाई राेक दी है। बारिश का इंतजार है। तेज बारिश हाे जाए ताे एक सप्ताह में धान राेपाई हाे जाएगी। रैपुरा गांव के किसान दिनेश गुंगरजाल ने बताया बारिश पर्याप्त नहीं हुई है। धान की राेपाई नहीं हाे पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/in-the-first-15-days-of-the-monsoon-due-to-only-two-and-a-half-inches-of-rain-the-paddy-transplantation-was-only-50-last-year-the-entire-sawan-had-27-inches-127535683.html

No comments:

Post a Comment