Friday, July 17, 2020

ननि उपायुक्त पर हो सख्त कार्रवाई

एक सामाजिक कार्यकर्ता ने देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र भेजकर शहर में कोरोना का संक्रमण फैलने पर नगर निगम के उपायुक्त राकेश अयाची के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे द्वारा भेजे पत्र में आरोप लगाया गया है कि श्री अयाची के परिवार में बीते 30 जून को हुई शादी में नियमों को तोड़कर वीवीआईपी समेत करीब 4 सौ लोग शामिल हुए थे। वहाँ पर किसी कोरोना पॉजिटिव की मौजूदगी की वजह से शहर में स्थिति विस्फोटक बन गई और शादी में शामिल लोगों की चेन की वजह से शहर में हर रोज कोरोना संक्रमित लोग निकलते जा रहे हैं। पत्र के अनुसार श्री अयाची के खिलाफ धारा 188 के तहत अभी मामला दर्ज किया गया, जबकि उनके खिलाफ एनएसए जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/strict-action-should-be-taken-against-the-deputy-commissioner-127525226.html

No comments:

Post a Comment