Friday, July 17, 2020

सेठानी घाट पर प्रतिबंध के बाद भी लाेग कर रहे स्नान, मछलियों का भी खुलेेआम हो रहा शिकार

जिला प्रशासन द्वारा सेठानी घाट पर सार्वजनिक स्नान पर रोक लगने के बाद भी सेठानी घाट पर स्नान का सिलसिला जारी है। लोगों की भीड़ वहां देखी जा रही है। साथ ही मछलियों को मारने का क्रम भी जारी है। मछलियों के मारने पर भी अभी रोक लगी हुई है। नपा प्रशासन के कर्मचारियों के अलावा एक दर्जन होमगार्ड के सैनिक और पुलिस चौकी भी सेठानी घाट पर बनाई गई है, सेठानी घाट पर नपा द्वारा कैमरे लगाए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के कैमरे भी सेठानी घाट पर लगे हैं, लेकिन बावजूद इसके सेठानी घाट पर बेरोकटोक नर्मदा स्नान जारी है। अधिकारी कर्मचारी कैमरा में देखने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर नपा सीएमओ माधुरी शर्मा ने कहा कि घाट पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों की समीक्षा की जाएगी, जो लापरवाही कर रहा है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even after the ban on the Sethani Ghat, bathing, fish are also being openly hunted


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/even-after-the-ban-on-the-sethani-ghat-bathing-fish-are-also-being-openly-hunted-127525225.html

No comments:

Post a Comment