4 जुलाई को घोषित किया गया पुरानी इटारसी का दर्जी मोहल्ला कंटेंनमेंट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश एसडीएम ने शुक्रवार की देर रात जारी किया। एसडीएम सतीश राय ने बताया कि इस क्षेत्र में संक्रमित मरीज पाए जाने के 2 सप्ताह तक लैब द्वारा पुष्टी की गई। दूसरा मामला अब तक नहीं मिला है। पॉजिटिव व्यक्ति के सारे संपर्कों का 14 दिन तक फॉलो अप पूरा हो चुका है। इस कारण इसे सीएमएचओ, एसडीओपी, सीएमओ से चर्चा के बाद स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार इस एरिये को कंटेनमेंट क्षेत्र को समाप्त किया जाता है। क्षेत्र में जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी धारा 144लागू रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/tailor-of-old-itarsi-declared-from-4th-july-freed-from-mohalla-containment-area-127525228.html
No comments:
Post a Comment