Friday, July 17, 2020

अब संक्रमित हो सकेंगे होम आइसोलेट, अलग से कमरा व लेट-बाथ रहेगी शर्त

कोरोना का सैंपल देने से झिझक करने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अब यदि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ भी जाए तो आप घर पर ही आइसोलेट हो सकते हैं। अगले सप्ताह तक रतलाम में नियम लागू हो सकता है। हालांकि, इसमें शर्त यह रहेगी कि आप जहां आइसोलेट होना चाहते हो, वहां अलग से कमरा, लेट-बाथ होना चाहिए।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट करने की योजना पर काम चल रहा है। होम आइसोलेट उन मरीजों को ही किया जाएगा जिनमें कोई भी लक्षण नहीं दिख रहा है। मरीजों को होम आइसोलेट करने से पहले रैपिड रिस्पांस टीम उनके घर जाकर निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में यह देखा जाएगा कि क्या मरीज घर पर अकेला रह सकता है।
केयर टेकर भी देखेंगे : अलग से कक्ष, लेट-बाथ, कोरोना निगेटिव केयर टेकर है या नहीं। इसी आधार पर मरीज को घर पर आइसोलेट किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की घबराहट और झिझक दूर करना है।

पल्स ऑक्सीमीटर, डिस्टेंस थर्मामीटर देंगे
इधर, लक्षण रहित मरीज को उपचार के लिए किट भी दी जाएगी। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर व डिस्टेंस थर्मामीटर रहेगा। डॉक्टर मरीज की वीडियाे कॉलिंग से मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही मरीज से लिखित में अंडरटेकिंग भी लेंगे। यदि होम आइसोलेशन के दौरान मरीज को गंभीर लक्षण दिखते हैं तो उसे हॉस्पिटल में आइसोलेट किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव ने वीसी में लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेट करने के बारे में दिशा निर्देश दिए हैं।

योजना बनाई, अगले हफ्ते से शुरू कर सकते हैं
हम योजना बना रहे हैं। संभवत: अगले सप्ताह से शर्तों के साथ लोगों को होम आइसोलेट करना शुरू करेंगे। होम आइसोलेट सिर्फ ऐसे मरीजों को ही किया जाएगा, जिनमें कोई लक्षण नहीं है। लक्षण होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा जाएगा।
रुचिका चौहान, कलेक्टर, रतलाम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/home-isolates-will-now-be-infected-a-separate-room-and-late-bath-will-be-condition-127525230.html

No comments:

Post a Comment