Sunday, July 5, 2020

सीएनजी और अंतरराज्यीय बसों के लिए टेंडर 10 तक

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने अंतरराज्यीय और सीएनजी बसों को खरीदने के लिए किए जाने वाले टेंडर की तारीख 10 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह बढ़ोत्तरी प्रीबिड मीटिंग के दौरान कंपनियों से आए सुझावों के बाद की गई है। इसमें कंपनियों के सबसे अधिक सवाल जीएसटी को लेकर थे। इस कारण कार्पोरेशन ने जीएसटी विभाग को पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी। नियमानुसार जो जीएसटी लगेगी, वह टेंडर लेने वाली कंपनी को देना होगी। साथ ही रूट को लेकर कंपनियों को दिक्कत थी। उन्हें बताया गया है कि रूट सही हैं और सवारियां मिलेंगी। कार्पोरेशन ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत 16 एसी स्लीपर बसों को दूसरे राज्यों के शहरों में चलाना तय किया है। ये बसें बीएस-6 मॉडल की होंगी। इनको दो क्लस्टर में चलाया जाएगा। इसके अलावा 80 सीएनजी बसें शहर के आसपास के क्षेत्रों में जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/tender-for-cng-and-interstate-buses-up-to-10-127482780.html

No comments:

Post a Comment