Sunday, July 5, 2020

दूर से महादेव का किया जाएगा जलाभिषेक

सोमवार से श्रावण मास लग रहा है। कोरोना महामारी के चलते श्रावण मास में आने वाले भक्तों के लिए मंदिरों के पुजारियों व ट्रस्टियों ने अलग-अलग व्यवस्था की है। शिवलिंग पर दूर से जल चढ़ाने के लिए पात्र बनाने गया है इसमें सभी जलाभिषेक करेंगे साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनना जरूरी रहेगा। कई शिवालयों में गोले बनाए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से हो।
गाइड लाइन के अनुसार मंदिर में घंटी बजाने, मूर्ति के स्पर्श, हार-फूल व प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगी है। पंडित जजमानों के साथ श्री रुद्राभिषेक नहीं करा पाएंगे साथ ही सामूहिक रूप से किए जाने वाले सहस्त्रधारा अभिषेक, लघु रुद्राभिषेक भी इस बार होना मुश्किल नजर आ रहा है।
हरमाला रोड स्थित श्री लोकेंद्र नाथ महादेव मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा ने बताया लघुरुद्र में 11 ब्राह्मण देव व सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मिलकर अभिषेक किया जाता है, लेकिन इस मर्तबा महामारी में आयोजन संभव नहीं है।

जल पात्र बनाया
अमृत सागर तालाब स्थित श्री गढ़कैलाश मंदिर के पुजारी धूमिल उपाध्याय ने बताया श्रावण मास में विशेष कर सोमवार को भक्तों की भिड़ रहती है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस मर्तबा भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए एक पात्र बनाया गया है। लगभग 5 फीट की दूरी से भक्त इस पात्र में जलाभिषेक करेंगे जो भगवान के शिवलिंग पर गिरेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए मंदिर परिसर व बाहर रोड पर भी गोले बनाए ग।
बारी-बारी से भक्तों को छोड़ेंगे, संख्या कम रहेगी
सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ललित शर्मा ने बताया कोरोना महामारी ने सभी को डरा दिया है। लगता इस बार भक्तों की संख्या भी कम रहेगी। इस बार भक्तों को बारी-बारी से दर्शन के लिए भेजा जाएगा। शिवलिंग को स्पर्श करने की मनाई रहेगी। श्रावण मास होने वाले लगभग सभी कार्यक्रम इस महामारी के कारण निरस्त कर दिए हैं। इसका प्रभाव इस साल श्रावण सोमवार पर दिखाई देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahadev will be worshiped from afar


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mahadev-will-be-worshiped-from-afar-127482781.html

No comments:

Post a Comment