Sunday, June 7, 2020

तहसीलदार ने लक्ष्मण धाम मंदिर ट्रस्ट का चार्ज कमेटी अध्यक्ष को सौंपा

सिद्ध क्षेत्र श्री बड़े हनुमानजी सिद्धेश्वर नाथ लक्ष्मण धाम मंदिर ट्रस्ट का कार्यभार अब कमेटी अध्यक्ष देंखेगे। रविवार को तहसीलदार बबीता राठौर ने मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों व ग्रामीण जनों की मौजूदगी में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष बनवारी पटेल को चार्ज सौंपा गया। लक्ष्मण धाम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष वनमाली पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंत नारायण गिरी द्वारा मंदिर की दान पेटी अपनी मर्जी से खोली जाती है उनके द्वारा उक्त राशि अपनी मनमर्जी से खर्च कर ली जाती है। मंदिर ट्रस्ट के खाते में राशि जमा नहीं की जाती है। जिसका मामला एसडीएम दमोह की न्यायालय में चला, जहां पर महंत नारायण गिरी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। जिन्हें नागा अखाड़े से निष्कासित पहले ही कर दिया गया था।
महंत नारायण गिरी को तहसीलदार ने पहले ही सूचना दी थी कि मंदिर ट्रस्ट कमेटी को 7 जून को चार्ज सौपा जाएगा। महंत नारायण गिरी का इंतजार भी किया गया और जब वह लक्ष्मण कुटी मंदिर नहीं पहुंचे तब तहसीलदार ने मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों व ग्रामीण जनों की मौजूदगी में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष को चार्ज सौंपा गया। इस दौरान संतोष पटेल, शोभा पटेल, बालमुकुंद पटेल, रामसेवक पटेल, गंगाराम पटेल, सुखनंदन पटेल, गोपाल पटेल, अनूपकांत रैकवार, गुड्डू पटेल, शशांक लोधी के साथ ग्रामीण जनों व लक्ष्मण कुटी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tehsildar handed over charge of Laxman Dham Temple Trust to committee chairman


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/tehsildar-handed-over-charge-of-laxman-dham-temple-trust-to-committee-chairman-127386922.html

No comments:

Post a Comment