स्थायी सब्जी मंडी की मांग को लेकर 300 से अधिक सब्जी विक्रेता मंगलवार से अनिश्चित काल के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पानी की टंकी के पास सुबह 6 बजे से ही एकत्रित हो गए। सब्जी विक्रेताओं की जायज मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला सदर राकेश मावई भी सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुनने के लिए मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि सब्जी मंडी की मांग आपकी जायज है और वे इसके लिए मुरैना जिलाधीश से सरकारी जगह चिह्नित करने के लिए के चर्चा करेंगे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक राजनीतिक नेताओं के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सब्जी विक्रेताओं की समस्या को सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। सब्जी विक्रेताओं की समस्या को सुनने के लिए पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना के भाई अशोक कंसाना तथा भाजपा के नेता राजवीर यादव तथा दशरथ सिंह अटारिया सहित अनेक लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सब्जी विक्रेता को आश्वासन दिया कि वे इस लड़ाई में उनके साथ हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/banmor/news/vegetable-vendors-closed-shops-indefinitely-demand-for-permanent-market-127441737.html
No comments:
Post a Comment