Friday, June 5, 2020

दो माह से बंद ट्रेनों को शुरू करने से पहले रेलवे कर रहा ट्रैक की जांच

दाे महीने से ज्यादा समय से बंद ट्रेन सुविधा जल्द ही चालू हाे सकती है। इसके लिए रेलवे तैयारियाें में जुटा है। देवास रेलवे स्टेशन पर भी इसके लिए तैयारी चल रही है। अभी यह ताे तय नहीं हुअा है कि कब से ट्रेनें चलेंगी अाैर काैन-काैन सी ट्रेनों से शुरुअात हाेगी लेकिन यह तय है कि जब भी शुरुअात हाेगी बिना रिजर्वेशन के काेई भी सफर नहीं कर पाएगा। जनरल बाेगी के लिए भी रिजर्वेशन करवाना पड़ेगा। जनरल बाेगी के भी उतने ही टिकट दिए जाएंगे, जितने के लिए रेलवे मापदंड तय करेगा।
लाॅकडाउन काे चरण वार खत्म करने का सिलसिला शुरू हाे चुका है लेकिन पब्लिक ट्रांसपाेर्ट चालू नहीं हाेने से फिलहाल लाेग लंबी दूरी का सफर तय नहीं कर पा रहे हैं। खासताैर पर वे लाेग जिनके पास लंबी दूरी करने के लिए निजी चार पहिया वाहन नहीं है, वे अपने गांव या गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हाेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने अपने अमले काे अलर्ट कर दिया है। ट्रेनों का संचालन शुरू करने की सारी तैयारी कर्मचारी-अधिकारियाें से करवाई जा रही है। पूर्व में 7 जून से ट्रेनें चलने के कुछ मैसेज चले थे लेकिन फिलहाल रेलवे का काेई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इसे इसलिए भी नहीं माना जा सकता क्याेंकि शुक्रवार देर शाम तक रेलवे की अाेर से ट्रेनें चालू करने की काेई घाेषणा नहीं की गई। यदि शनिवार काे घाेषणा की भी जाती है ताे 24 घंटे के भीतर रिजर्वेशन हाेना संभव नहीं है। रेलवे के सूत्राें ने इस बात की पुष्टि की है कि फिलहाल लाेग रिजर्वेशन से टिकट लेकर ही सफर कर
पाएंगे। जनरल बाेगी में भी जाे मापदंड तय किए जाएंगे, उतने ही टिकट दिए जाएंगे। उनके लिए भी रिजर्वेशन कराना हाेगा। देवास रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के सामने साेशल डिस्टेंसिंग के लिए गाेले बना दिए गए हैं। ट्रेनों के संचालन काे तैयार करने के लिए रेलवे के कर्मचारी ट्रैक पर गश्त कर रहे हैं अाैर जरूरी मरम्मत कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/railways-is-checking-the-track-before-starting-the-trains-stopped-for-two-months-127380048.html

No comments:

Post a Comment