Thursday, June 4, 2020

आयुष्मान भारत में शहर का निजी अस्पताल शामिल

आयुष्मान भारत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए अब शहर से बाहर नहीं जाना होगा। शहर का एक निजी अस्पताल भी इस योजना से जुड़ गया है। अब तक सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही इलाज होता था।

आयुष्मान भारत योजना जिले में 23 सितंबर से लागू हो चुकी है, लेकिन इसमें अब तक एक भी निजी अस्पताल नहीं जुड़ सका था। गुरुवार को रत्नपुरी स्थित जीडी अस्पताल भी इस योजना से जुड़ गया है। आयुष्मान योजना में गरीब मरीजों का पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जाता है। निजी अस्पताल में पॉलीट्राउमा, जनरल मेडिसीन, यूरोलॉजी, कान, नाक, गला के केस देखे जाएंगे। इमरजेंसी रूम पैकेज भी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ayushman-citys-private-hospital-incorporated-127376454.html

No comments:

Post a Comment