Tuesday, June 23, 2020

नवाेदय की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घाेषित, पिपरिया के दस स्टूडेंट्स चयनित हुए

नवाेदय विद्यालय में कक्षा छठवीं और नवमीं में दाखिले के लिए फरवरी में हुई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शनिवार काे अाया। नवाेदय विद्यालय पवारखेड़ा में कक्षा छठवीं की 80 और नवमीं की 80 सीटाें के लिए 15 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा में शामिल हाेकर दाखिले के लिए मैरिट में अाने वाले स्टूडेंट्स की सूची ऑनलाइन जारी की गई। स्टूडेंट्स नवाेदय विद्यालय संगठन की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे। इधर पिपरिया के सरकारी वाचनालय में 50 जरूरतमंद स्टूडेंट्स काे प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी करवाई गई। जिसमें से 10 स्टूडेंट्स का चयन नवाेदय विद्यालयाें में प्रवेश के लिए हुआ है। नवाेदय विद्यालय के कक्षा छठवीं अाैर नवमीं की प्रवेश परीक्षा फरवरी में हुई जिसके परीक्षा परिणाम शनिवार काे जारी हुए। स्टूडेंट्स और अभिभावक नवाेदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देखा जा सकता है।

इन छात्राें का हुआ चयन

बेरसेवा इंटरनेशनल स्कूल के अनुभव ईश्वरचंद्र धुर्वे, ऋषभ कमलेश चौधरी, वर्षा पिता रूपसिंह पटेल, प्रिंस पब्लिक स्कूल शाेभापुर के आदर्श थानसिंह साहू, आदित्य ओंकार साहू, सेंट जाेसफ स्कूल के तनिष भागीरथ साहू, आदित्य राजीव राय, वेदिका राय पिता स्व.कैलाश राय, दिव्य ज्योति स्कूल मुड़ियाखेड़ा के अायुष राजेंद्र चौधरी, अंशुल बाबूलाल पटेल का चयन हुआ।

वाचनालय में पूर्व प्राचार्यों ने कराई थी तैयारी
पिपरिया के जनता वाचनालय के प्रभारी गिरीश बेमन ने बताया पिपरिया के जनता वाचनालय में हर साल नवाेदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क तैयारी करवाई जाती है। स्टूडेंट्स काे पूर्व प्राचार्य डीएस पवार, पूर्व प्रधान पाठक एमएल नायक, एनके साहू, शिक्षक रामगोपाल पटेल, रेलवे टीसी शिखा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, पूनम यादव, सपना साहू ने निशुल्क पढ़ाई करवाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/navedays-entrance-exam-results-declared-ten-students-of-pipariya-selected-127441770.html

No comments:

Post a Comment